Himachal Pradesh News शिमला के रिज मैदान पर विंटर कार्निवाल का आयोजन

रिपोर्टर ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश कला एवं संस्कृति विभाग व हिमाचल पर्यटन विकास निगम सयुक्त रूप से इन दोनों शिमला के रिज मैदान पर विंटर कार्निवाल का आयोजन कर रहा है यह आयोजन 5 जनवरी तक चलता रहेगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारत के कोने-कोने में हिमाचली संस्कृति को पहुंचना व प्रयटको को आकर्षित करना है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पड़ोसी राज्यों की संस्कृति और हिमाचल प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृति को मंचों के माध्यम से प्रयटको को आकर्षित करने के लिए प्रदर्शित किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हिमाचली व्यंजनों वह अन्य उत्पादों को स्टालों के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि इस आयोजन से हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों के आगमन में बढ़ोतरी हुई है।शिमला जिला के दूरद्राज क्षेत्र निरवा के कलाकारों द्वारा हिमाचली कला संस्कृति की एक प्रस्तुति दी गई।कलाकारों ने अपनी इस प्रस्तुति से उपस्थित जनसमुंह को मंत्रमुग्ध कर दिया। ओम प्रकाश शर्मा इंडिएन क्राइम न्यूज शिमला।