मध्यप्रदेशराजनीति

Madhya Pradesh News भ्रष्टाचार की जांच करने आमागढ़ पंचायत पहुंचे जनपद अधिकारी

 रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश 

सिवनी:- जिले की जनपद पंचायत बरघाट की ग्राम पंचायत अमागढ की वर्तमान सरपंच श्री मति सहती बाई चौरसिया पर शिकायत कर्ता मनोज बात्रि ,महेश चौरसिया ,महेंद्र कटरे, पोरु लाल चौधरी ,मान सिंह उईके,देवी प्रसाद सूर्यवंशी,गुलाब तिवारी द्वारा दिनाक़ को जिला कलेक्टर सिवनी को लिखित आवेदन देकर अन्य विभाग से आम सभा का आयोजन कर जांच करवाने की मांग की गई थी । जिसकी जांच आदर्श आचार सहिता लगी होने के उपरांत आज को बरघाट जनपद के पी सी ओ एवम सब इंजीनियर मोनिका सोनी द्वारा ग्राम पंचायत में उपस्थित होकर की गई है । शिकायत करताओ को कार्यालय ग्राम पंचायत में उपस्थित होने हेतु 1 बजकर 39 बजे सिर्फ एक सूचना जारी की गई जिसमें शिकायत कर्ताओं को मौखिक रूप से सूचित कर सूचना पत्र में हस्ताक्षर करवाने पंचायत चपरासी घुड़न लाल वारके को घर,घर पहुंचाया गया ।जिसमे 3 शिकायत कर्ताओं ने हस्ताक्षर किए शेष 4 शिकायत कर्ताओं ने आज उपस्तिथि पर असहमति दर्शाई है ।पर पंचायत में कोई भी हस्ताक्षर कर्ता उपस्थित नहीं हुआ । शिकायत कर्ताओं की मांग है की आवेदन में जो मांग की गई है इस अनुसार जांच होना चाहिए और जांच चुकी जनपद पंचायत बरघाट कर रहा है तो कम से कम सूचना भी जनपद पंचायत द्वारा 7 दिन पूर्व नियमानुसार दिया जाना चाहिए ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button