उत्तरप्रदेशराज्य

Uttar Pradesh News आराधना चौहान बनी अटेवा महिला मोर्चा की अध्यक्ष, प्रतिमा महामंत्री

रिपोर्टर शम्भू जौनपुर उत्तर प्रदेश

जौनपुर:- गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर में आयोजित बैठक मे अटेवा करंजाकला ब्लॉक इकाई गठन हुआ। जिसमे में आराधना चौहान को महिला विंग का अध्यक्ष , प्रतिमा यादव को महामंत्री तथा अपर्णा वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा पूनम जायसवाल, कंचन पाल , उपमा मौर्या एवं फूलकली यादव को उपाध्यक्ष, अंजना गुप्ता को कोषाध्यक्ष, करिश्मा यादव, शिप्रा एवं कादंबरी कुशवाहा को संगठन मंत्री, लकी बरनवाल एवं बबिता चौबे को प्रवक्ता, सरिता सिंह, अंजु यादव, साधना कुमारी, नीरज उपाध्याय, फराह दिवा, कुसुम द्विवेदी, पारुल, वर्तिका , हीना रिजवी एवं आशा मौर्य को सदस्य कार्यकारिणी चुना गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र राय एवम विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सुभाष चन्द्र यादव तथा पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के महामंत्री रमेश यादव ने सभी पेंशन विहीन साथियों को पेंशन आंदोलन में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए आवाह्न किया। कार्यक्रम को मुख्य रूप से महिला विंग की जिलाध्यक्ष यामिनी सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष टीयन. यादव , जिला संयोजक अरविंद यादव एवम जिला प्रवक्ता विनय वर्मा एवम जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ महिला मोर्चा विजय लक्ष्मी यादव ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अखिलेश यादव,जिला संगठन मंत्री संदीप यादव , ब्रह्मशील यादव, अरविंद यादव , मनीष यादव, कृपानिधि यादव, लालचंद यादव , कृष्ण कुमार गुप्त, आनंद स्वरूप मौजूद रहे। संयोजन चंदन सिंह , अध्यक्षता जगदीश यादव एवम संचालन महामंत्री इन्दु प्रकाश व संदीप चौधरी ने किया ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button