उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News शस्त्र सीमा बल की 22वीं वाहिनी ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

रिपोर्टर सुनील कुमार जायसवाल महराजगंज उत्तर प्रदेश 

महराजगंज:-के सीमावर्ती क्षेत्र श्यामकाट में सशस्त्र सीमा बल की 22वीं वाहिनी द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ स्थानीय गांव की महिलाओं ने भी रैली में शामिल होकर लोगों को किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की। सशस्त्र सीमा बल के 22वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी वसुपल्ली भोगरायु ने बताया गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के क्रम में श्यामकाट गांव में जागरूकता रैली निकला गया आज के समय में युवा वर्ग सबसे ज्यादा नशा के प्रति आकर्षित हो रहा है उसकी रोकथाम और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों के विषय में जानकारी दी जा रही है। सोनौली नगर पंचायत के चेयरमैन हबीब खान ने बताया सीमावर्ती क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की बिक्री व तस्करी पर शासन प्रशासन द्वारा छापेमारी कर अंकुश लगा दिया है। लेकिन हमारे देश का भविष्य युवा वर्ग है इससे उन्हें दूर रखने के लिए यह जागरूकता अभियान निकल गई है। इस जागरूकता रैली में मुख्य रूप से श्यामकाट ग्राम प्रधान विशिष्ट कांदू, सभासद अमीर आलम, प्रदीप नायक, पप्पू खान, श्रीमती पुष्पा, मानव सेवा संस्थान के चंद्रशेखर सिंह, श्रीमतीचंद्रकला रीता, अध्यापक आनंद मणि त्रिपाठी एवं विद्यालय के बच्चों सहित स्थानीय ग्रामीण भी शामिल रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button