उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News वाराणसी फूलपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित रघुनाथपुर मोड पर सड़क पार करते समय मोपेड सवार अधेड़ की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं 10 वर्षीय पुत्र अंशु पटेल बुरी तरह घायल हो गया

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी:-  पिंडरा।फूलपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित रघुनाथपुर मोड पर सड़क पार करते समय मोपेड सवार अधेड़ की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं 10 वर्षीय पुत्र अंशु पटेल बुरी तरह घायल हो गया। बताया जाता है कि फूलपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी संजय पटेल उम्र 38 वर्ष रघुनाथपुर बाजार में चाट पकौड़ी की दुकान चलाते थे। बीती रात लगभग 9:00 बजे दुकान बंद कर अपने 10 वर्षीय अंशु पटेल के साथ मोपेड से सड़क पार कर रहे थे कि बाबतपुर से जौनपुर की तरफ तेज गति से जा रही ट्रेलर की चपेट में आने से संजय पटेल उम्र 38 वर्ष पुत्र अंशु पटेल सहित बाइक से सड़क पर गिर गए जिसमें दोनों पिता पुत्र बुरी तरह घायलों को क्षेत्रीय लोगों ने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसनी ले गए जहां डॉक्टरों ने संजय पटेल को मृत घोषित कर दिया ।और वहीं बुरी तरह घायल पुत्र अंशु पटेल को वाराणसी स्थित दीनदयाल के लिए रेफर कर दिया गया प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अंशु पटेल का एक पैर बुरी तरह कुचल गया है मौके से ट्रक ड्राइवर सहित फरार हो गया । आज दिन के 12:00 बजे उक्त घटना से दुखी होकर ग्रामीण पुरुष और महिलाएं नेशनल हाईवे 56 पर आकर जाम लगाने का प्रयास कर रहे थे कि थाना अध्यक्ष फूलपुर दीपक रणावत मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझा रहे थे कि ग्रामीण उग्र हो गए और 12:30 पर पूरे सड़क को बास बल्ली के सहारे घेर कर सड़क पर ही बैठ गए। ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम करते ही शासन प्रशासन के हाथ पैर फूल गए कारण आज महामहिम उपराष्ट्रपति का आगमन एयरपोर्ट पर हो रहा था इसी को लेकर ग्रामीण और पुलिस में काफी झड़प भी हुई लेकिन ग्रामीण नहीं माने मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे जाम की सूचना लगते ही एडीसीपी टी श्रवण एसीपी प्रतीक कुमार थानाध्यक्ष फूलपुर दीपक राणावत तहसीलदार विकास पांडे ग्रामीणों को समझाते हुए लिख कर दिया कि अभी 2 घंटे के अंदर गतिरोध बनाने का कार्य शुरू करवा देंगे इसके बाद भी ग्रामीण नहीं माने तो मौके पर एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा पहुंचकर महिलाओं से बात कर जाम समाप्त करवाया ग्रामीणों की मांग थी कि यहां अंडरपास या फुट ओवर ब्रिज बनवाया जाए और मृतक परिवार को उचित मुआवजा दी जाए एसडीएम पिंडरा के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ जाम लगभग 1 घंटे तक चला।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button