उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन आईरा संगठन के पदाधिकारी नवागत आंवला कोतवाल राजकुमार शर्मा से मिले

रिपोर्टर शहंशाह आबंला बरेली उत्तर प्रदेश

आंवला इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा को आंवला का कोतवाल बनाया गया है राजकुमार शर्मा ने मंगलवार को पद भार संभाल लिया। बुधवार को ऑल इण्डिया रिपोर्टर एसोसिएशन बरेली के पदाधिकारी नवागत कोतवाल राजकुमार शर्मा से मिले। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपनी प्राथमिकताएं गिनाई उन्होंने कहा कि प्राथमिकताओं में आँवला में पुलिस और जनता के बीच सामंजस्य स्थापित करना है। थाने मे आने बाले प्रत्येक फरियादी की बात को सुनकर उसका त्वरित समाधान किया जाएगा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना व अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करना प्रमुखता रहेगी। इसके अलावा आँवला नगर में लगातार गस्त की जाएगी। जिससे कि नगर के लोगों को सुरक्षा का भरोसा हो, और अपराधियों में खौफ रहे। वहीं महिला शिकायतकताओं के लिए महिला हेल्प डेस्क को और बेहतर बनाया जाएगा। आने शिकायतों का शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध और निष्पक्ष रूप से निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान बदायूं आईरा जिलाध्यक्ष वेदपाल सिंह, बरेली जिला प्रभारी अवधेश यादव संरक्षक संतप्रसाद शर्मा, तहसील अध्यक्ष सचिन सक्सेना, तहसील महामंत्री राजकमल चौहान, तहसील उपाध्यक्ष रोहित वर्मा, सुधीर शर्मा, अशोक आर्य, अर्जुन दिवाकर वाली आदि पत्रकार मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button