उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News वाराणसी : अप्रैल तक बंद होंगे निगम के कूड़ाघर, गंदगी और बदबू से मिलेगी निजात

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी  शहर के बीचोबीच स्थित कूड़ा घरों की दुर्गंध से काशीवासियों को जल्द निजात मिल जाएगी। अप्रैल तक शहर के सभी कूड़ाघर बंद हो जाएंगे। नगर निगम ने इसको लेकर पहल की है। नगर निगम ने कूड़ा पोर्टेबेल कांपैक्टर ट्रांसफर स्टेशन (पीसीटीएस) बनाने के लिए निगम ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम ने शहर में 21 कूड़ा घर बनाए थे। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के तहत निगम ने करीब डेढ़ साल पहले छह कूड़ा घरों को बंद कर दिया। इसके स्थान पर पीसीटीएस बनाकर कूड़ा उठान कराया जा रहा है। बेनियाबाग व शिवपुर में पोर्टेबल कांपेक्टर ट्रांसफर स्टेशन बनाया जा चुका है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनपी सिंह ने बताया कि अभी तक दो स्थानों पर आठ क्यूबिक मीटर क्षमता वाले पीसीटीएस बनाया गया है। अब 18 क्यूबिक मीटर क्षमता वाले स्टेशन बनेंगे। एक कांपेक्टर की कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। अप्रैल तक सभी कूड़ा घर बंद हो जाएंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button