उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News कैंट और लंका के बीच ई-बसों का बढ़ेगा फेरा, इस रूट पर सबसे अधिक मांग

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी  सिटी ट्रांसपोरट की ई-बसों में यात्रियों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। लंका व कैंट रूट पर ई-बसों की सबसे अधिक मांग है। ऐसे में इस रूट पर सुबह व शाम के वक्त बसों का फेरा बढ़ाया जाएगा। ई-बसों का छह फेरा बढ़ाया जा रहा है। mवाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड के अधिकारियों के अनुसार कैंट से लंका मार्ग पर यात्रियों का दबाव अधिक है। बीएचयू समेत लंका पर अस्पतालों की संख्या अधिक है। इसके चलते कैंट से यात्रियों के साथ ही मरीज भी लंका आवाजाही करते हैं। वहीं राजघाट समेत अन्य रूटों की तरफ आवाजाही कम है। यदि राजघाट से पड़ाव, मुगलसराय तक आवाजाही की अनुमति मिले तो इस रूट पर यात्रियों की संख्या सबसे अधिक हो जाएगी। वन कार्ड की सुविधा शुरू सिटी ट्रांसपोर्ट की बसों में वन कार्ड की शुरूआत हुई है। सिटी की ई-बसों व डीजल बसों में इसकी सुविधा यात्रियों को मंगलवार से मिलना शुरू हो गई है। सिटी एआरएम एके सिंह के अनुसार कामन मोबिलिटी कार्ड से प्रदेश के किसी भी सिटी बसों में यात्रा कर सकेंगे। 100 रुपये देकर इसका कार्ड कैंट रोडवेज या बस के अंदर परिचालक से यात्री बनवा सकते हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button