उत्तराखण्डब्रेकिंग न्यूज़

Uttarakhand News पछुआ दून तहसील विकास नगर क्षेत्र अंतर्गतलोक निर्माण विभाग की लापरवाही कई गांव की जनता के लिए बनी मुसीबत का सबब कई गांवों का विकास नगर मुख्य बाजार से टूटा संपर्क जिसकी वजह है पश्चिमी वाला में कई माह से टूटा पड़ा पुल

रिपोर्टर जोगिंदर सिंह देहरादून उत्तराखण्ड

आपको बता दे की तहसील विकासनगर अंतर्गत पश्चिमी वाला पुल जो विकास नगर मुख्य बाजार से कई दर्जन गांवों को जोड़ता है एवं उक्त गांवों का विकास नगर या अन्य जगह पर जाने के लिए एकमात्र विकल्प है उक्त पुल को 1988 के दशक में बनाया गया था पुल का उद्घाटन श्री ब्रह्मदत्त जी द्वारा किया गया था पिछले कुछ वर्षों से उक्त पुल से खनन से भरे ओवरलोड वाहन रात दिन गुजर रहे थे जिसके चलते कुछ माह पूर्व उक्त पुल रेत के ढेर की तरह भरभरा कर गिर गया तब से आज तक किसी भी क्षेत्रीय नेता जिन्हें लोकार्पण करने का कीड़ा है उक्त नेताओं के द्वारा उक्त गिरे हुए पूल एवं क्षेत्रीय जनता की शुध नहीं ली गईं और स्थानीय लोगों द्वारा मीडिया को बताया गया कि हमारे द्वारा क्षेत्रीय सत्ता में बैठे नेताओं से संपर्क कर समस्या बताई गई तो हमें अनसुना कर दिया और तमाम ऐसे सभी सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों ने भी कोई संज्ञान नहीं लिया और पुल निर्माण कार्य आज वर्तमान तक भी रुका हुआ है स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त पुल पर कांग्रेसी नेता की लोकार्पण प्लेट लगे होने की वजह से उक्त पूल को नहीं बनाया जा रहा है सिर्फ जनता को गुमराह किया जा रहा है अब देखना यह है कि अटल आदर्श गांवों का सपना देखने वाली डबल इंजन सरकार मोदी जी के सपनों को पूरा करती है या फिर कांग्रेसी नेता की प्लेट लगे होने की वजह से उक्त पुल उपेक्षित रहेगा और जनता को कई किलोमीटर तक घूम अन्य किसी मार्ग से होकर विकास नगर आना पड़ रहा सवाल यह उठता है कि कहीं ऐसा ना हो जनता लोकसभा चुनाव में नेता को ही घुमा दे यह तो आने वाले वक्त ही बताएगा कहीं पुल की तरह सरकार तो नहीं गिरेगी !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button