उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News भारत चीन के राजनीतिक तनाव में फंसा भैरहवां नेपाल का गौतम बुद्ध एयरपोर्ट सिद्धार्थ संजाल रूपंदेही के व्यवसाईयों ने नेपाल सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करने का किया आवाहन

रिपोर्टर सुनील कुमार जायसवाल महराजगंज उत्तर प्रदेश

खबर पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के गौतम बुद्ध एयरपोर्ट से संबंधित है गौतम बुद्ध एयरपोर्ट का निर्माण चीन के नॉर्थवेस्ट सिविल एविएशन एयरपोर्ट एथारटी ने किया है। बताया जाता है अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की दृष्टिगत नेपाल सरकार ने भारत सरकार से अपने हवाई क्षेत्र से उड़ानों कि अनुमति मांगी थी पर भारत ने अपने हवाई क्षेत्र से नेपाल के गौतम बुद्ध एयरपोर्ट भैरहवां को अनुमति नहीं दी है। जिसके बाद गौतम बुद्ध एयरपोर्ट के आसपास के होटलों सहित तमाम व्यवसायियों की समस्याएं बढ़ गई है। जिससे पर्यटन प्रभावित हो रहा है। बता दें कि सिद्धार्थ सज्जाल रूपंदेही के तत्वाधान में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा गया जिसमें रूपन्देही के व्यवसायियों ने गौतम बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घरेलू उड़ान के अलावा अंतरराष्ट्रीय उड़ान को नियमित रूप से संचालित करने की मांग को लेकर नेपाल सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करने का आवाहन किया है सिद्धार्थ सज्जाल एशोसिएशन रूपंदेही के अध्यक्ष अनिल गेवाली ने कहां कि हमारा आंदोलन आज से ही प्रारंभ है जिसमें अभी तो लिखित रूप से केंद्र सरकार सहित प्रशासन के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को सुचारू रूप से बहाल करने तथा हो रहीं असुविधाओं पर तत्काल सुधार कराए जाने की मांग की जाएगी यदि समाधान नहीं हुआ तो अब से एक माह के बाद हम सभी गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भैरहवां के सामने धरने पर बैठेंगे इसके साथ ही भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर स्थित बेलहिया सीमा पर पूर्ण रूप से आवागमन को बाधित करते हुए विरोध प्रदर्शन करेंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button