ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News जंभेश्वर मंदिर जाजीवाल धोरा पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक

रिपोटर बाबुराम केनावत बाडमेर राजस्थान

धोरीमन्ना शरद पूर्णिमा के अवसर पर खीर उत्सव कार्यक्रम में पर्यावरण सेवक टीम द्वारा जाजीवाल धोरा मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें मातृ शक्ति ने भी बढ चढ़ कर भाग लिया।टीम के सह-प्रभारी व स्टेट अवार्डी शिक्षक जगदीश प्रसाद विश्नोई ने बताया कि भजन सम्राट संत राजूराम ने टीम को आशीर्वाद वचनों के साथ अभियान को शुरू करवाया।साथ ही स्वामी विशुद्धानंद महाराज ने भी अपने आशीर्वचनों से स्वच्छता टीम का हौसला बढ़ाया।अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरणविद् खमूराम खिचड़ ने युवाओं एव श्रदालुओ को मोटिवेट करते हुए बिश्नोई समाज के मेलों में पालिथीन का पूर्णतया बहिष्कार करते हुए कपड़े की थेली साथ रखने हेतु निवेदन किया।इस अवसर पर यूट्यूबर शिव भोली शोभारानी,वरिष्ठ पर्यावरण सेविका श्रीमती चम्पा देवी जाजीवाल धोरा,अर्थ स्टार आवार्डी भंवरी कालीराणा,CHO कोमल सारण,सुरजाराम सियाक लोहावट,सुनील बाना,महेश बिश्नोई लोहावट,पूनम मांजु जांबा के अलावा अनेक महिलाओं पुरुषों और बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। यह जानकारी धनराज शर्मा ने दी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button