उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News मादक पदार्थ तस्करो की 45 लाख की संपत्ति जब्त

 रिपोर्टर अकबर अली हापुड़ उत्तर प्रदेश

हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला नवी करीम में ड्रग माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धंधे से अर्जित की गई चार आरोपियों की संपत्ति को जब्त किया है एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि ड्रग माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए यह कार्रवाई की गई है। मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त मोहल्ला नवी करीम निवासी राजदा पत्नी शकील, शकील पुत्र शाहिद, समीर उर्फ सबिल पुत्र शकील, सना पुत्री शकील, आरिफ व बिलाल पुत्रगण महबूब के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान 9.98 लाख रुपये कीमत की कार, 9.08 लाख रुपये की एक अन्य कार, 1.98 लाख की बाइक, 84 हजार रुपये की स्कूटी, 7.18 लाख, 8.16 लाख तथा 4.65 लाख रुपए के कुल तीन प्लॉट कब्जे में लिए हैं। एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कोतवाली व अन्य क्षेत्रों में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। चल संपत्ति को जब्त करते हुए पुलिस शनिवार को मोहल्ले में पहुंची और इनके प्लॉट आदि पर कब्जा करते हुए मुनादी के साथ अपना बोर्ड लगा दिया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button