उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News भारी मात्रा में गोवंश व चारपहिया वाहन के साथ पांच गिरफ्तार

 गाजीपुर 8 राशि गोवंश के साथ 1 पिकप व 1 स्कार्पियो वाहन की बरामदगी व 5 अभियुक्तगण की सफल गिरफ्तारी।

रिपोर्टर धर्मेन्द्र यादव गाजीपुर उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद निकट पर्यवेक्षण में आज शनिवार को 8 गोवंश बौरी पुल के पास से मुखबीर की सूचना पर बरामद किया गया तथा 5 वांछित अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया । घटना में प्रयुक्त 1 पिकप व 1 स्कार्पियो भी मौके से बरामद किया गया। अभियुक्त गण के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 170/23 धारा 3/5a/5b/8 गौ हत्या नि0अधि0  का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में लालू यादव उर्फ शुभम यादव पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी रामपुर अछार थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ उम्र करीब 22 वर्ष हाशिम नट पुत्र जुम्मन नट निवासी तराँव थाना चन्दवक जनपद जौनपुर उम्र करीब 31 वर्ष !

3. मुफिद पुत्र सेवक निवासी तराँव थाना चन्दवक जनपद जौनपुर उम्र करीब 23 वर्ष

4. बृजमोहन यादव उर्फ मोनू पुत्र उमाशंकर यादव निवासी रामपुर अछार थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ उम्र करीब 25 वर्ष

5. राजेश कुमार पुत्र महेन्द्र कुमार निवासी भुड़की थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button