उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News पं० सियराम मिश्र मेमोरिया पब्लिक स्कूल महोबा ʺ स्मृतिशेष सियाराम मिश्र स्मृति काव्यांजलि २०२३ʺ कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया

रिपोर्टर मनोज कुमार महोबा उत्तर प्रदेश

राम हमारे यूपी में हैं श्याम हमारे यूपी में सियाराम मिश्र स्मृति–2023 अखिल भारतीय कवि सम्मेान पर कवियों ने अपनी रचनाओं से जमाया रंग महोबा 25 अक्टूबर। पं० सियराम मिश्र मेमोरिया पब्लिक स्कूल महोबा ʺ स्मृतिशेष सियाराम मिश्र स्मृति काव्यांजलि २०२३ʺ कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें देश भर से आए हुए कवियों ने अपनी हास्य’ ओज’ श्रंगार रस की कविताओं से रंग जमाया। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का शुभारम्भ विधान परिषद सदस्य जितेन्द्र सिंह सेंगर एवं गोपाल भाई चित्रकूट ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्ज्वल कर किया जिसके उपरान्त लखनऊ से आयी कवियत्री वंदना विशेष ने वंदना प्रस्तुत की। छतपुर से आए कवि सुश्रुत मयंक ने ʺहै राम हमारे यूपी में हैं श्याम हमारे यूपी शिव की काशी यूपी रहते सन्यासी यूपी मेʺ प्रस्तुत की जिसे काफी सराह गया। संजय जैन निबुआ बुन्देली ने हास्स रस की कविता ʺहां मैं नंगा हूंʺ पर सूरज पंडित ने ʺतुम जैसा मुझे कोई भी प्यारा नहीं मिला और भाग्य को भी कोई सहारा न मिलाʺ प्रस्तुत की। लखनऊ के कवि योगेश चौहान ने ʺदया भगवान करे’ हम तो करेंगें नहीं’ शत्रुओं के शीष का गले में हार डालेंगें मृत्यु आयी सौर्य सिद्ध करने से पहले तो भारती के लाल मौत को ही मार डालेंगे प्रस्तुत करते हुए युवाओं में जोश भर दिया। समथर झांसी से आयी कवियत्री पदमा खरे ने ʺआदमी के दिल में यदि दरियादिली जिन्दा रहे’ मुफलिसी के दौर में भी हर खुशी जिन्दा रहेंʺ प्रस्तुत करते हुए श्रोताओं का दिल जीता। हास्य कवि सतना रवि चतुर्वेदी’ ʺन्याय न दे जो विधि होने का क्या मतलब’ सुख न दे जो निधि होने का क्या मतलबʺ के माध्यम से लोगों को गुदगुदाया। अविराम पाठक छतरपुर ने भगत सिंह की फांसी पर कविता पाठक करते हुए श्रोताओं में जोश भर दिया। कार्यक्र में नरेन्द्र पण्डित’ अविराज पंकज’ जेके शिवहरे महोबा’ सुनील दीक्षित’ रोहित शर्मा’ पियूष योगी गंजबसौदा ने भी कार्यपाठ करते हुए श्रोताओं को रिछाया। कार्यक्रम के अन्त में कायक्रम के आयोजक अभिषेक मिश्रा ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। पं० सियाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन के आयोजक रहे। व्यंगकार रोहित शर्मा एवं गीतकार सुनील दीक्षित के संयोजन मे किया गया, जिसका सफल संचालन ओजकवि देवेंद्र चतुर्वेदी द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का सूत्रधार प्रदीप दिहुलिया चरखारी रहे। कार्यक्रम के समापन पर अभिषेक मिश्रा ने सभी आगन्तुक कवियों एवं श्रोताओ का आभार व्यक्त किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button