
रिपोर्टर आशीष मित्तल कोटपुतली जयपुर राजस्थान
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) का दायरा बढ़ाने की घोषणा की है। गहलोत ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश करते हुए यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बजट भाषण पढ़ते हुए बताया कि निगम, बोर्ड, आयोग और विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को भी ओपीएस का लाभ दिया जाएगा। ओल्ड पेशन स्कीम का दायरा बढऩे पर स्थानीय विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने डीजे के साथ जूलुस निकाल कर नाचते हुऐ व एक दुसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी का आभार जताया। इस दौरान एईएन मनोहर सिंह यादव, जेईएन संजीव जाखड़, अमरसिंह, एआरओ कल्याण, सवाई सिंह, खुशबू कुमारी, परमजीत यादव, मुकुल यादव, प्रदीप जांगिड़, मोहन सैनी, अनिल सैनी, बुद्धराम गुर्जर, विजयपाल यादव, प्रकाश, रविन्द्र, कृष्ण नायक, सुरेन्द्र चौधरी, विनोद सैनी, रूपसिंह, अनिल यादव, शिव कुमार जांगिड़, पवन सैन, सतपाल, शंकर, इन्द्रवीर, जयराम, शरद, विवेक सैनी, सुमित कुमार, उमेश फोगाट समेत अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।




Subscribe to my channel