ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News पुलिस शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर देश की सेवा,सुरक्षा और शांति के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले समस्त पुलिसकर्मियों को किए श्रद्धा सुमन अर्पित।

 जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा पोलवेयरर टुकड़ी के साथ अनुशासित रूप से शहीद स्मारक को किया रीथ अर्पण।

रिपोर्टर हेमंत राजपूत मध्य प्रदेश

शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को शॉल व श्रीफल देकर किया सम्मानित।

पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन श्री संतोष कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज उज्जैन, श्री अनिल सिंह कुशवाह, पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सचिन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री गुरुप्रसाद पराशर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व) श्री जयंत राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री नितेश भार्गव, शहर के सभी नगर पुलिस अधीक्षक/अनुविभागीय अधिकारी, रक्षित निरीक्षक उज्जैन एवं पुलिस/प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारीगण की उपस्थिति में पुलिस लाईन उज्जैन में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर नागरिकों की सुरक्षा हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध और राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट निष्ठा के साथ कर्तव्यपथ पर अपने जीवन को बलिदान देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देकर उनकी दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये 02 मिनिट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए। शहीद दिवस परेड में पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन श्री संतोष कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शहीद स्मारक पर रीथ अर्पण करने के साथ शहीद पुलिस कर्मियो के परिजन को शॉल व श्रीफल भेट किए गए। शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम पोल वेयर पार्टी द्वारा शहीदों की नामावली परेड के सामने से गुजारी गई बाद परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री रंजित सिंह, टू. आई.सी सूबेदार श्री मनीष शुक्ला मार्च के पीछे परेड में कतारबद्ध चारों प्लाटून(बटालियन, जिला पुरुष बल, जिला महिला बल, होमगार्ड प्लाटून) द्वारा बारी-बारी से शहीद स्मारक व शोक शास्त्र को सलामी दी गई व शहीदों की स्मृति पर रीथ अर्पण कि गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button