उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में जनपद फतेहपुर के समस्त थानो की टीम “शक्ति दीदी” द्वारा चलाया गया ‘मिशन शक्ति’ फेज-4 अभियान ।

रिपोर्ट विपिन सिंह फतेहपुर उत्तर प्रदेश

महिलाओं/बालिकाओं से वार्ता कर ऑडियो/वीडियो/पंफलेट के माध्यम से विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों एवं महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए स्वयं की सुरक्षा हेतु किया जागरुक । आज दिनांक 21.10.2023 को श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, फतेहपुर के निर्देशन में तथा श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक, फतेहपुर के निकट पर्यवेक्षण में आयोजित “मिशन शक्ति” चतुर्थ चरण नारी सशक्तिकरण अभियान अन्तर्गत कार्यवाही के अनुक्रम में समाज में नारी सुरक्षा व सम्मान एवं नारी स्वावलंबन हेतु जनपद के समस्त थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में महिला पुलिसकर्मी (शक्ति दीदी) व पुरूष पुलिसकर्मियों को शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में भेज कर विभिन्न स्कूल/कालेज, दुर्गा पण्डालो एवं गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को खुद की सुरक्षा हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरो 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण से संबंधित उ0प्र0 शासन की विभिन्न योजनाओं व प्राथमिकताओ के सम्बन्ध में भी जानकारी देकर जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किया गया । इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थानों की एन्टी रोमियो टीम द्वारा प्रमुख चौराहो एवं भीड-भाड वाले स्थानो एवं विद्यालय व कालेजो के आस-पास चेकिंग कर मनचलों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत अभियान चलाया गया ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button