ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News नर्मदा नहर परियोजना में चल रहे विभिन्न सफाई और रखरखाव के कार्यों में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच करने के लिए आज राज्य स्तरीय जांच कमेटी सांचौर पहुंची।

रिपोर्टर उत्तम सिंह बाड़मेर राजस्थान

वहां से नर्मदा नहर चतुर्थ खंड के विभिन्न नहरों पर उन्होंने शिकायत का निवारण करने हेतु निरीक्षण किया । जिसमें सबसे पहले पहुंचे पांडरवाली माइनर पर जहां पर पत्थर की पेचिंग जब नहर बनी थी उस समय की बनी हुई थी ,और अभियंताओं ने मिलकर के उसका फर्जी भुगतान वर्तमान में ठेकेदार को कर दिया सभी ग्रामीणों ने और काश्तकारों ने यह बताया कि यह नहर जब बनी थी उसे समय की पैचीग की हुई है अभी पिछले 2 साल में कोई पिचिंग यहां पर नहीं की है और ना ही किसी तरह का यहां कोई रिपेयरिंग कार्य हुआ है। उसके बाद में टीम पहुंची डीडवा ए माइनर पर जहां पर पुराने डोवल को नया बात कर फर्जी भुगतान किया गया था और उसी नहर पर आगे एक बड़ा मिट्टी का टीब्बा था इसकी वजह से बार-बार नहर में मिट्टी भर रही थी उसको हटाने का प्रस्ताव लिया गया था ।लेकिन मिट्टी को हटाए बगैर ही पूरा का पूरा फर्जी भुगतान ठेकेदार को कर दिया , टीम ने मौके पर देखा तो पाया कि टीब्बा वहीं का वही है नाम मात्र की मिट्टी इधर-उधर की गई है ।और जहां पर कनिष्ठ अभियंता ने यह बताया की मिट्टी हमने आगे जाकर डंप की है तो डंपिंग ग्राउंड में जाकर देखा था वहां पर भी मुश्किल से 5% मिट्टी डाली हुई मिली। उसके बाद में पनोरिया वितरिका के किलोमीटर 17 से 34 के बीच में सीमेंट कंक्रीट लाइनिंग अलग-अलग टुकड़ों में की हुई माप पुस्तिका में दर्शाई गई थी इसका निरीक्षण करने पर पाया गया कि इस पूरी रिच में कहीं भी सीमेंट कंक्रीट की लाइनिंग नहीं की गई है इस तरह से आज की पुरी निरीक्षण टीम में अपना जांच कार्य पूरा किया। बड़ी संख्या में काश्तकार और डिग्गी अध्यक्ष और वितरिका अध्यक्ष भी साथ में रहे और सभी ने रोष जताते हुए जांच में दोषियों को तुरंत निलंबित करने की मांग की।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button