ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News थाना पुलिस कर्मियों ने विश्वास पर्चियों का किया वितरण

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

टीकमगढ़:- पलेरा। निर्भीक होकर निष्पक्ष मतदान करें। यदि कोई प्रलोभन अथवा धमकी देता है तो डरने की जरूरत नहीं, पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। इस संदेश के साथ पुलिसकर्मी आम जनता को विश्वास पर्चियों का वितरण कर रहे हैं। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि विश्वास पर्चियों में विधानसभावार पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं, ताकि जरुरत होने पर आम नागरिक व मतदाता किसी भी घटनाक्रम की सूचना दे सकें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि मताधिकार के प्रयोग में किसी भी तरह की बाधा नहीं आने दी जाएगी। इधर, पुलिसकर्मी मतदाताओं को इस बात के लिए जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं कि क्षेत्र में यदि कोई भी संदिग्ध या अपरिचित व्यक्ति नजर आता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button