IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News राजस्थान के आर्थिक एवं राजनैतिक परिदृश्य पर हुआ परिचर्चा का आयोजन

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

जयपुर, 20 अक्टूबर, 2023। राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री, जयपुर द्वारा चैम्बर भवन में राजस्थान के आर्थिक एवं राजनैतिक परिदृश्य पर सदस्यों के साथ परिचर्चा का आयोजन किया गया।परिचर्चा में राजस्थान चैम्बर के अध्यक्ष डॉ. के. एल. जैन ने कहा कि राजस्थान विकास के पथ पर अग्रसर है। राज्य नवीन निवेश को आकर्षित कर रहा है तथा स्थिर राजनैतिक माहौल के कारण राज्य अग्रिम पंक्ति का राज्य बन गया है। राज्य में राजनैतिक स्थिरता होने से सकारात्मक आर्थिक माहौल बनता है। निर्धनता उन्मूलन, रोजगार सृजन, डेयरी विकास से राज्य देश में प्रथम पंक्ति का राज्य बन गया है। राजस्थान में विकास की प्रक्रिया निरंतर की और बढ़ रही है हालांकि जिन नीतियों को लागू किया गया है उनके क्रियान्वयन की गति धीमी है तथा साथ ही समय-समय पर उनका अवलोकन किया जाना भी आवश्यक है। निसंदेह सरकार का उद्योग जगत से संवाद कम ही रहा है। खासकर उद्योग संबंधी नीति बनाने के पूर्व औद्योगिक संगठनों से निरंतर वार्तालाप हो तो नीति और उसका क्रियान्वयन और अधिक उत्तम तरीके से संभव हो सकेगा। राज्य में निवेश का माहौल है, परंतु निवेशकों से निरंतर संपर्क की आवश्यकता है, फिर भी राजस्थान में निवेश निरंतर बढ़ रहा है। साथ ही वैकल्पिक ऊर्जा के स्रोत भी बढ़ रहे हैं और राज्य वैकल्पिक ऊर्जा का एक विशेष क्षेत्र बन गया है। राज्य में बिजली पेट्रोल डीजल की कीमतें अन्य पड़ोसी प्रदेशों की तुलना में काफी अधिक है, अतः इसे कम किए जाने की आवश्यकता है ताकि राज्य में औद्योगिक उत्पादन की लागत कम हो तथा उत्पादित उत्पाद प्रतिस्पर्धा में टिक सकें। आज आवश्यकता इस बात की है कि नये सृजित एवं पुराने जिलों का निवेश संबंधी विस्तृत सर्वे (इन्वेस्टमेंट पोटेंशियल सर्वे) किया जाए जिसमें निवेशकों को संसाधन के निवेश हेतु संपूर्ण जानकारी मिल सके। नए औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर वाइज बनाए जाएं जिससे एक ही प्रकार के उद्योग एक ही जगह पर स्थापित हों और उसके सहायक उद्योग भी वहीं स्थापित हो सकें। आज जोर इस बात पर है कि एमएसएमई क्षेत्र सहायक उद्योगों के रूप में पनपे। जिससे विपणन और समय पर भुगतान के साथ सुगमता संभव हो सके। राजनीतिक स्थिति क्या रहेगी, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और भविष्य में कौन सी पार्टी विजयश्री हासिल करेगी वह केवल भविष्य ही बता सकता हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य में औद्योगिक व सामाजिक संसाधन राज्य को विकसित बनाने में संपूर्णता लिए हुए हैं और प्रदेश का भविष्य उज्जवल है।इस अवसर पर राजस्थान चैम्बर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री आर.एस. जैमिनी, उपाध्यक्ष श्री ज्ञान प्रकाश, उपाध्यक्ष एवं जयपुर एयरपोर्ट अथोरिटी के श्री विष्णु मोहन झा, मानद महासचिव डॉ. अरुण अग्रवाल, श्री आनन्द महरवाल, एन. के. जैन, मानद सचिव सीए विजय गोयल, अतिरिक्त सचिव श्री बसंत जैन, श्री अशोक पाटनी, मानद संयुक्त सचिव श्री प्रभात गुप्ता, हार्डवेयर मर्चेन्ट एसोसिएशन के श्री भूपत राय और चैम्बर के सचिव श्री दिनेश कुमार कानूनगो परिचर्चा में उपस्थित रहे तथा उन्होंने भी राज्य में विकास एवं निवेश पर अपने विचार रखे। परिचर्चा का संचालन वैश्य भारती के श्री अरुण कूलवाल ने किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button