ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News जय श्री गुदडी वाले हनुमान जी महाराज की जय

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

आज 20 अक्टूबर को श्री गुदडी वाले हनुमान जी महाराज मंदिर में संगीत मय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बड़ी ही धूमधाम से आरंभ होने जा रहा है। कथा आचार्य नवीन जी कौशिक अपने मुखारविंद से करेंगे। श्रीमद् भागवत कथा आरंभ होने से पहले आज श्री गुडडी वाले हनुमान जी महाराज के मंदिर प्रांगण में पूरे विधि विधान के मंदिर कमेटी के प्रधान श्रीमान दीपक यादव ने अपनी पत्नी के साथ श्रीमद् भागवत का पूजा अर्चन किया। मंदिर कमेटी के प्रत्येक सदस्य ने बड़े ही सुंदर ढंग से इस निशुल्क विशाल भव्य कलश यात्रा के आयोजन कि प्रत्येक व्यवस्था को बहुत ही सुचारु ढंग से व्यवस्थित रखा।
कलश यात्रा इतनी भव्य और विशाल थी की दूर-दूर तक सिर्फ कलश ही कलश दिखाई दे रहे थे।कलश यात्रा के दौरान सुंदर-सुंदर झांकियां की व्यवस्था भी की गई थी, जिसमें मां काली, भगवान भोलेनाथ, राधा-कृष्ण जी इत्यादि की झांकी प्रमुख थी। कलश यात्रा के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर प्रमुख मंगलमुखी किन्नर समुदाय के गुरु एवं समाजसेवी विनोद सैनी, पूर्व जिला पार्षद राजेश मांदी जी ,बंटी ठेकेदार जी, सुदेश यादव जी, डॉ सतीश यादव,नटवरलाल यादव, पचेरी धाम से आचार्य जी ने अपनी गरिमापूर्ण उपस्थिति दर्शा करके इस कलश यात्रा को ओर भी ज्यादा सुंदर और उत्साहवर्धक बना दिया। इस विशाल व भव्य कलश यात्रा की पावन बेला प्रसिद्ध समाजसेवी विनोद गुरुजी ने अपनी नेक कमाई में से 31 हजार रुपए की नगद धनराशि कोषाध्यक्ष अरविंद यादव को इस सारी प्रोग्राम की व्यवस्था हेतु भेंट स्वरूप प्रदान की। समस्त मंदिर की कमेटी ने उनके इस विशाल व दानशील हृदय के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद किया। आजाद चौक सब्जी मंडी में पहुंच करके प्रसिद्ध समाज सेवी विनोद गुरुजी का फूलमालाओं के साथ बड़े ही जोश के साथ जोरदार अभिनंदन व धन्यवाद अदा किया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button