छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतदान दलों का प्रशिक्षण आयोजित

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा 17 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण विकासखण्ड स्तर पर 17 एवं 18 अक्टूबर 2023 तथा 19 एवं 20 अक्टूबर 2023 को आयोजित किया जा रहा है जिसके तहत 17 अक्टूबर को विकासखंड अकलतरा के ठाकुर इंद्रजीत सिंह महाविद्यालय, बलौदा विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पामगढ़ विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रशिक्षण आायोजित किया गया। इस दौरान सभी प्रशिक्षणार्थियों को ईव्हीएम, वीवीपीएटी का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में ई.व्ही.एम. द्वारा मतदान की कार्यप्रणाली, मतदान दलों को ई.व्ही.एम. को मतदान के लिए तैयार करने, ई.व्ही.एम. के बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट की कार्यप्रणाली, मतदान के दौरान सावधानी, एवं आवश्यक कार्यवाही एवं प्रक्रिया, बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट की सीलिंग की प्रक्रिया तथा मतदान संपन्न होने के बाद सामग्री जमा करने की निर्धारित प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी मतदान दलों को प्रदान करने के लिए प्रशिक्षकों को निर्देशित किया। प्रशिक्षण स्थलों का जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर के खुंटे, अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय, अपर कलेक्टर श्री गुड्डू लाल जगत, आर ओ अकलतरा, डिप्टी कलेक्टर श्री वहीदुर्रहमान शाह, सर्व एसडीएम , तहसीलदार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू रूप से संचालन कराने को लेकर प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारी एवं दिशा निर्देशों के तहत कार्य करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार 18 अक्टूबर को अकलतरा विकासखंड के ठाकुर इंद्रजीत सिंह महाविद्यालय, बलौदा विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, जांजगीर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, चांपा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, खरौद के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय एवं बम्हनीडीह विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रशिक्षण आायोजित किया जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button