IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : परसामलिक पुलिस की कार्रवाई: 15 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना परसामलिक पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

दिनांक 09.09.2026 को समय 20:35 बजे थाना परसामलिक पुलिस टीम द्वारा बहद ग्राम झिंगटी, एसएसबी कैम्प से करीब 400 मीटर पूर्व चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 15 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामद शराब में 300 एमएल की 12 शीशी किसमिस सॉफ नामक कंपनी तथा 03 शीशी ब्लैक टाइगर नामक कंपनी की शामिल हैं।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त मुद्रेश पुत्र लक्ष्मण, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी ग्राम झिंगटी, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज के विरुद्ध मु0अ0सं0 74/2026, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी का विवरण-

15 शीशी अवैध नेपाली शराब,
12 शीशी (300 एमएल) किसमिस सॉफ,
03 शीशी ब्लैक टाइगर

गिरफ्तार अभियुक्त-

मुंद्रेश पुत्र लक्ष्मण, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी ग्राम झिंगटी, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज।

पुलिस टीम-

1.उ0नि0 पवन कुमार

2.हे0का0 रामकुमार

3.का0 मुकेश कुमार सिंह

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button