IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Noida News : चार बार कोशिश… फिर भी टस से मस नहीं हुई खड़े हनुमान जी की प्रतिमा!

सड़क चौड़ीकरण के लिए शिफ्टिंग की तैयारी, हाइड्रोलिक मशीन भी हुई बेअसर… अब Ground Scanning से खुलेगा राज!

सिटी क्राइम रिपोर्टर अनिल कुमार श्रीवास नोएडा

उज्जैन। सिंहस्थ महाकुंभ 2028 की तैयारियों के बीच उज्जैन के सती गेट पर स्थित खड़े हनुमान जी की प्रतिमा इन दिनों आस्था और कौतूहल का बड़ा केंद्र बनी हुई है। सड़क चौड़ीकरण के लिए मंदिर को शिफ्ट करने की कवायद के दौरान प्रतिमा को हटाने की चार बार कोशिश की गई, लेकिन हर बार प्रयास नाकाम रहा।

करीब 8 फुट ऊंची प्रतिमा को मजबूत नींव पर स्थापित बताया जा रहा है। प्रतिमा को खिसकाने के लिए हाइड्रोलिक मशीन तक का इस्तेमाल किया गया, लेकिन प्रतिमा अपनी जगह से नहीं हिली। लगातार असफल हो रही कोशिशों के बाद अब प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि प्रतिमा को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित तरीके से शिफ्ट कैसे किया जाए।

🔴 अब जमीन के अंदर की हकीकत तलाशेगा प्रशासन

प्रतिमा की नींव और नीचे की संरचना को समझने के लिए प्रशासन एवं पुरातत्व विभाग द्वारा Ground Scanning तकनीक से जांच कराने की तैयारी की जा रही है। इसके जरिए यह पता लगाने का प्रयास होगा कि प्रतिमा किस प्रकार की नींव पर स्थापित है और उसके नीचे की संरचना कितनी मजबूत है।

फिलहाल प्रतिमा को उसके मूल स्थान पर सुरक्षित रखा गया है और ऊपर कैनोपी लगाई गई है। चार बार कोशिश के बावजूद प्रतिमा का नहीं हिलना श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कई श्रद्धालु इसे दैवीय संकेत और चमत्कार मान रहे हैं।

⚡ 170 साल से ज्यादा पुरानी होने की चर्चा

प्रतिमा के इतिहास और प्राचीनता को लेकर भी जांच जारी है। इसे 170 वर्ष से अधिक पुराना होने की बात कही जा रही है। ऐसे में प्रशासन के सामने विकास कार्य के साथ-साथ धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखने की बड़ी जिम्मेदारी है।

अब सभी की नजरें Ground Scanning की जांच पर टिकी हैं। आखिर प्रतिमा के नीचे क्या है और वह इतनी मजबूती से अपनी जगह पर क्यों कायम है—इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
जिला ब्यूरो चीफ मध्य प्रदेश टीकमगढ़।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button