Uttar Pradesh News : भसाना के पास भीषण हादसा, एक ही परिवार नहीं बल्कि 5 लोगों की मौत से मचा हड़कंप।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर। थाना बुढ़ाना क्षेत्र के ग्राम भसाना के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बड़ौत डिपो की रोडवेज बस संख्या UP17 AT 9165 ने ओवरटेक करते समय मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों बाइक पर सवार मोमिन (25), आलो (3) और साजिद (48) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फरमान (25) और इदरीश (63) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




Subscribe to my channel