IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : धमकी के आरोपों से प्रताड़ित बकस्वाहा नगर वासी परिवार बोला हमें गोली मारने की धमकी दी सामूहिक रूप से बक्सवा थाना प्रभारी को दिया आवेदन थाने पहुंचा मामला

एक शिकायत नहीं बल्कि कई लोगों की चिंता 19 से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षर वाले ज्ञापन में सुरक्षा और कार्रवाई की मांग

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

छतरपुर जिले के बकस्वाहा मे गाली-गलौज, धमकी और कथित मारपीट के आरोपों को लेकर बकस्वाहा में मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया है। वार्ड क्रमांक 12 निवासी योगेश सोनी ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर जयप्रकाश बिल्थरे पिता लखनलाल बिल्थरे जो पूर्व से आपराधिक प्रवृत्ति का है और आरोपी पूर्व से अनैतिक कार्य में लिप्त है जिसके ऊपर कई मुकदमे भी पूर्व से चल रहे हैं एवं उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने अपने परिवार को गोली मारने की धमकी मिलने का गंभीर आरोप लगाया है।

योगेश सोनी के अनुसार, पिछले कुछ समय से उनके और उनके परिवार के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और धमकी जैसी घटनाएं हो रही हैं। शिकायत में उनके बड़े भाई के साथ हमला करवाने का आरोप भी लगाया गया है। उनका कहना है कि धमकियों के कारण परिवार में भय और असुरक्षा की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने पुलिस के समक्ष उपलब्ध साक्ष्य और दस्तावेज प्रस्तुत करने की बात कही है।

‘मामला सिर्फ हमारा नहीं’

ज्ञापन में शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि यह विवाद केवल उनके परिवार तक सीमित नहीं है। क्षेत्र के अन्य नागरिकों और ग्रामीणों को भी कथित तौर पर विवाद, गाली-गलौज और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत में कहा गया है कि विवाद बढ़ने और किसी अप्रिय घटना की आशंका के कारण कुछ लोग खुलकर शिकायत करने से भी बचते हैं।

पुराने मामलों की जांच की मांग

शिकायतकर्ता ने जयप्रकाश बिल्थरे के खिलाफ पूर्व में दर्ज बताए जा रहे आपराधिक मामलों की पुलिस रिकॉर्ड से जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में मारपीट, SC/ST एक्ट, हथियार रखने सहित अन्य प्रकरणों का उल्लेख किया गया है। इन मामलों की वास्तविक संख्या, स्थिति और आरोपों की पुष्टि पुलिस रिकॉर्ड से होना बाकी है।

पुलिस से सुरक्षा से लेकर गश्त तक की मांग

योगेश सोनी ने पुलिस से कथित हमले और धमकी की जांच, प्रभावित नागरिकों के बयान दर्ज करने, परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने, क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने तथा आवश्यकता के अनुसार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।

ज्ञापन के साथ रामजी दुबे, अभिजीत दुबे, श्रीराम तिवारी, गोवर्धन तिवारी, राजेश चौरसिया, शहजाद उद्दीन, पंकज प्रजापति, फैजान खान, मयंक चौरसिया संकल्प सोनी मानक विस्कर्म राजू चौरासिया शिवा सोनी राहुल यादव सचिन ठाकुर मुकेश सहित अन्य नागरिकों के हस्ताक्षर बताए गए हैं।

इनका कहना है
नगर बक्सवाहा की योगेश सोनी एवं कुछ नगर बसीओ द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है जिस पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी
निरीक्षक प्रशांत सैनी थाना प्रभारी बक्सवाहा

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button