ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News थाना पुलिस ने बांटे ग्रीन कार्ड बहकावे में ना आकर पुलिस का करें सहयोग :- नरेंद्र सिंह

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

पलेरा  आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराने को पुलिस ने सभी रणनीति तैयार कर ली है। पुलिस हर स्तर पर चाक चौबंद व्यवस्थाओं को लेकर तैयारी कर रही है। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार के द्वारा नगर एवं क्षेत्र के गुंडे बदमाशों पर कार्रवाई कर शरारती तत्वों पर घेराबंदी की जा रही है। नगर एवं क्षेत्र में विधानसभा चुनाव में खलल डालने वालों लोगों को पुलिस ने रेड कार्ड जारी किया जाएगा। जिन पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। यह कार्ड ऐसे लोगों को दिया गया है कि जिनसे चुनाव में खलल पड़ने की आशंका है। कार्ड पर चेतावनी लिखी हुई है। वहीं उन्हें शरारत करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। थाना पुलिस ने बताया कि ऐसे लोगों की निगरानी भी की जाएगी। इसके अलावा पुलिस ने येलो कार्ड जारी किये है। ये कार्ड उनको जारी हुए जो चुनाव पर्दे के पीछे से विघ्न डाल सकते हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस के द्वारा ग्रीन कार्ड जारी हुए हैं। ये कार्ड उनको दिये गए, जो चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग करते है। इसके अलावा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर थाना पुलिस आचार संहिता का पाठ भी पढ़ा रही है। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार बूथ-बूथ पर पहुंचकर आचार संहिता के नियमों के बारे में ग्रामीणों को जागरुक कर रहें है। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने कार्ड जारी किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधित व्यक्तियों को कार्ड रिसीव कराए जाने की कार्रवाई लगातार पुलिस के द्वारा अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि ग्रीन कार्ड रिसीव करने वाले लोगों के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में निष्पक्ष मतदान हेतु एवं लोगों को प्रेरित करने की बात कही गई है। इसके साथ ही चुनाव के दौरान उपद्रव एवं विघ्न उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों की सूचना भी पुलिस को तत्काल देने की बात कही गई है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button