ब्रेकिंग न्यूज़

मनकापुर रेलवे स्टेशन पर 200 पौधों का हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मनकापुर रेलवे स्टेशन पर 200 पौधों का हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 

गोण्डा ,मनकापुर। वृक्ष लगाना और उसकी रक्षा करना सबसे पावन एवं पुनीत कार्य है। वृक्ष जीवनभर मानवता की सेवा करते हैं और हमें शुद्ध वायु, छाया, फल, लकड़ी तथा पर्यावरण संरक्षण का अमूल्य उपहार देते हैं। यह बातें मानस मंगल दल सेवा समिति के अध्यक्ष रामकुमार नारद ने शनिवार को मनकापुर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि बड़े भाग्य से किसी जीव को वृक्ष का चोला प्राप्त होता है और उससे भी अधिक सौभाग्यशाली वह व्यक्ति है जो वृक्ष लगाकर उसकी देखभाल करता है। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी सुरक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया।
मानस मंगल दल सेवा समिति एवं बाल सामाजिक कार्यकर्ता संघ, मनकापुर के संयुक्त सौजन्य से रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो एवं तीन के पूर्वी छोर स्थित गार्डन सहित स्टेशन परिसर के विभिन्न स्थानों पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान आम, पीपल, पाकड़, बरगद, गूलर, जामुन, महुआ सहित विभिन्न प्रजातियों के कुल 200 पौधे रोपे गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्टेशन अधीक्षक अनूप सिंह ने पौधारोपण कर किया। इस अभियान में नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुमार ‘बबलू’ सोनी तथा सभासद वैभव सिंह का विशेष सहयोग रहा।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में शुभम सिंह (एसएम सिग्नल), दयाशंकर (आरपीएफ), पूजा मनमोहिनी, राजकुमार मौर्य, अमरदीप, राजदीप, शिवा प्रियदर्शनी, दद्दन मिश्रा, दिव्या दिव्यदर्शिनी, सिपाही लाल, सद्दाम, पवन मिश्रा, सुधांशु बाबा, भभूति गिरी सहित रेलवे स्टेशन के अन्य कर्मचारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button