ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News भाजपा से भारती तो कांग्रेस का बिगड़ेगा गणित

रिपोर्टर शैलेश अवस्थी शिवपुरी मध्य प्रदेश

पोहरी : बड़े इंतजार के बाद मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कॉग्रेस ने अपने पत्ते खोल दिए हैं , शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा और कोलारस विधानसभा सीट पर बसपा और भाजपा से आयातित लोगों को टिकिट दे दिया है लिहाजा मूल कांग्रेसी कार्यकर्ता में नाराजगी होना होना ही है । सूत्रों की मानें तो पोहरी के एक कांग्रेसी नेता खासे नाराज दिखाई दे रहे हैं और खबर तो ये भी है कि वे जल्दी ही हाथी की सवारी कर सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी से अभी उम्मीदवार की घोषणा होना बाकी है पार्टी यहां मौजूदा विधायक का विकल्प तलाश रही है और उम्मीदवारी और शीर्ष नेतृत्व का भरोसा कहीं न कहीं पूर्व विधायक प्रहलाद भारती के इर्द गिर्द घूम रहा है। भारती ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में पोहरी विधानसभा में अकल्पनीय विकास कार्य कराए थे , सबको साथ लेकर चलने वाले प्रहलाद भारती केवल भाजपा के लिए ही नहीं बल्कि क्षेत्र की जनता के लिए उम्मीद की किरण बन रहे हैं । भारतीय जनता पार्टी प्रहलाद भारती को टिकिट देकर अपना ट्रंप कार्ड खेल सकती है क्योंकि भारती के मैदान में आने से जातीय समीकरण साधेगा जिसका फायदा पोहरी सहित आसपास की अन्य विधानसभा सीटों पर भी मिलेगा । दूसरा भारती के नाम पर न केवल भारतीय जनता पार्टी बल्कि कांग्रेस का नाराज पक्ष भी आसानी से ध्रुवीकृत होगा जो भाजपा को लाभ पहुंचाएगा। मतदान की तारीखों में ज्यादा समय नहीं लिहाजा किसी नए उम्मीदवार के लिए पूरे क्षेत्र का जनसंपर्क मुश्किल होगा ऐसे में भारती का लगातार जनसंपर्क चुनावी दृष्टि से भी फायदेमंद साबित हो सकता है । भारती के आने से कांग्रेस का गणित बिगड़ेगा क्योंकि कैलाश कुशवाह जो कांग्रेस के उम्मीदवार रहे हैं, पूर्व में दो बार बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ चुके हैं और टिकिट की शर्त पर कांग्रेस में शामिल तो हो गए लेकिन मूल कांग्रेसी जो दावेदारी कर रहे थे क्या वे कैलाश के साथ रहेंगे या फिर अंदरूनी भितरघात करेंगे ये भी सियासी गणित का हिस्सा है जिसको समझना मुश्किल है, लेकिन साफ तौर पर राजनीतिक समीकरणों पर गौर किया जाए तो तस्वीर साफ है कि केवल प्रहलाद भारती ही है जो कांग्रेस का गणित बिगाड़ कर भाजपा की वैतरणी पार कर सकते हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button