Madhya Pradesh News चुनाव में अपराधियों पर अंकुश रखने के लिए पुलिस लगातार भरवा रही बाउंड
तेज तर्रार थाना प्रभारी का अपराधियों में बढ़ रहा खौफ

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश
विधान सभा चुनाव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए व अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन पर पलेरा थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार द्वारा थाना कार्यालय में निगरानीशुदा बदमाशों के बाउंड भरवाएं जा रहे हैं। बताया गया है कि अभी तक पुलिस के द्वारा कैंप लगाकर बाउंड भरवाएं जा रहे थे, बीते सोमवार को ऐसे बदमाशों को नोटिस जारी करते हुए थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने थाना कार्यालय बुलाकर सख्त निर्देश दिए हैं। श्री परिहार ने बताया कि यदि किसी भी अपराधी ने चुनाव में अशांति फैलाई और तो उसे बाउंड में उल्लेखित राशि जमा करना होगा। साथ ही में 107 व 116 उल्लंघन करने पर जेल भेजा जाएगा। पुलिस ने बताया कि पंजीकृत अपराधियों की सूची तैयार कर उनके घरों पर नोटिस भिजवा दिए गए हैं। वहीं ऐसे निगरानीशुदा बदमाशों को थाने में आकर बाउंड भरवाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
Subscribe to my channel