ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News स्थानीय उम्मीदवार को अनदेखा कर बाहरी को उम्मीदवार बनाने पर कांग्रेस का भारी विरोध ।

 (विरोध स्वरुप कांग्रेस का महासम्मेलन कल विजय मंगलम रिसोर्ट पर)

रिपोर्टर रोहित गुर्जर नीमच मध्य प्रदेश

मनासा – आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के व्दारा उम्मीदवारों की सूची घोषित करने के बाद जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा से प्रदेश स्तर के साथ ही मनासा विधान क्षैत्र में भी पांच चुनाव हारने वाले व मंन्दसौर के नेता को मनासा से टिकट देने से कांग्रेस के कार्यकर्त्ता में भारी रोष व विरोध है कार्यकर्ताओ का कहना है कि विगत उन्नीस साल से लगातार मृत कांग्रेस को गांव गांव जाकर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री मंगेश संघई ने कार्य कर्ताओ के मन में उत्साह का संचार तन-मन-धन लगाकर जो जागृति पैदा की है उससे तहसील का हर कार्यकर्ता भलीं भांति जानता है कार्यकर्ताओं ने बाहरी उम्मीदवार को हटाने व स्थानीय उम्मीदवार को लेकर कल मंगलम रिसोर्ट पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का महासम्मेलन दोपहर 12-30 बजे आयोजित किया जा रहा है यह आयोजन ब्लाक कांग्रेस कमेटी मनासा ,ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुकडेश्वर,नगर कांग्रेस कमेटी रामपुरा ,नगर कांग्रेस कमेटी कुकडेश्वर के आव्हान पर किया जा रहा है वैसे स्थानीय उम्मीद वार की मांग को लेकर यह महा सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है कांग्रेस के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने खुलकर कहा कि मनासा तह सील में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं कौई नपुंसक नहीं है जो यहां बाहरी उम्मीदवार को थोप दिया गया जिसे मंन्दसौर के नागरिक भी पसंद नहीं करते ऐसे बाहरी को मनासा के कांग्रेसी भी पसंद नहीं करते यदि समय रहते ‌ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व ने ‌बाहरी उम्मीद वार को नहीं हटाया तो आज होने वाले मैं कार्यकर्ता जो भी फैसला लेंगे ,वह फैसला अडिग ही रहेगा उसके बाद जो कुछ भी होगा उसके लिए स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेता स्वंतत्र रहेंगे ।
यह तो तय है की बाहरी उम्मीदवारी से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जहां नाराजगी दिखाई दे रही है वहीं अब गुट बाजी भी खुलकर सामने आ जावेगी क्योंकि तहसील के सभी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बाहरी उम्मीदवार के खिलाफ हो गये है कल होने वाला सम्मेलन उर्जा वान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का महासम्मेलन होगा ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button