IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News बुलंदशहर दो छात्र अपने पिता के साथ बाइक पर स्कूल जा रहे थे। हाईवे पर केंटर ने दो छात्रों को कुचला हुई मौत।

रिपोर्टर ऋषि ठाकुर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

मौके पर ग्रामीणों ने लगाया जाम। सोमवार सुबह करीब 7:00 बजे रोड एक्सीडेंट घटना की वारदात सामने आई। बाइक पर पिता के साथ स्कूल जा रहे दो छात्रों को केंटर ने कुचल दिया। दोनों छात्रों के मौके पर मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही हादसे के बाद केंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस कैंटर चालक की तलाश कर रही है। हादसे के बाद घर वालों ने ग्रामीणों के साथ जाम लगा दिया। अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में जुटे हुए हैं। स्याना क्षेत्र के गांव नयावास निवासी आरजू और गौरव 9 वी कक्षा के छात्र थे। दोनों अच्छे दोस्त थे। आरजू के पिता अशोक आरजू और गौरव को सुबह बाइक से स्कूल छोड़ने के लिए जा रहे थे। स्याने के गढ़ स्टेशन पर जैसे ही पहुंचे, तभी तेज रफ्तार से कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बच्चे केंटर के नीचे गिर गए। किसके बीच कैंटर दोनों बच्चों को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों बच्चों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। वहीं मृतक के पिता का इलाज चल रहा है। वहीं हादसे के बाद ग्रामीणों और घर वालों ने स्टेट हाईवे जाम कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम प्रियंका गोयल को सूचना दी गई। सूचना पाकर सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले 1 घंटे से स्टेट हाईवे जाम है। फिलहाल जाम को खुलवा दिया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button