IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

मनकापुर में एनसीसी कैडेट्स ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के जयकारे

एनसीसी कैडेट्स ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के जयकारे


गोण्डा,मनकापुर। राजा रघुराज सिंह महाविद्यालय, अशरफपुर मनकापुर में एनसीसी कैडेट्स द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर निकले छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष किए। तिरंगा यात्रा में महाविद्यालय का पूरा परिवार भी विद्यार्थियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चला।
तिरंगा यात्रा महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर अशरफ, बुधियापुर, बारिकपुरवा, गोसाई पुरवा होते हुए मनकापुर तक पहुंची। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य रामेश्वरम चतुर्वेदी ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स की तिरंगा यात्रा के बाद महाविद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
तिरंगा यात्रा में सीटीओ आयुष्मान मिश्र, राधे कृष्ण तिवारी, रवि शंकर शुक्ला सहित महाविद्यालय के प्रवक्ता, कर्मचारी एवं अन्य परिवारजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button