उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News हाइवे कर्मचारियों की लापरवाही बनी राहगीरों के लिए मुसीबत

रिपोर्टर जीतेन्द्र झांसी उत्तर प्रदेश

झांसी में हाइवे पेट्रोलियम कर्मचारियों के ऊपर ग्रामीणों ने लापरवाही करने के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। जिसमे हाइवे कर्मचारियों द्वारा निर्माण कार्य का मैटेरियल सड़क पर छोड़ देने की वजह से बाईक सवार अनियंत्रित होकर गाय से जा टकराया। जिससे बेजुबान गाय और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। वही राहगीरों ने इसकी सूचना हाइवे पेट्रोलियम टीम को दी। लेकिन पेट्रोलियम टीम देरी से पहुंची। इसके साथ ही पेट्रोलियम टीम पर ग्रामीणों के साथ अभद्रता करने का भी आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। मामला झांसी खजुराहो नेशनल हाइवे पर ग्राम बंगरा है । जहां देर रात हाइवे कर्मचारियों की लापरवाही से सड़क हादसा देखने को मिला।। जिसका ग्रामीणों द्वारा वीडियो बनाकर सोसल मीडिया पर वायरल कर दिया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button