Uttar Pradesh News बार बार जिला प्रशासन एवं जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यानाकर्षण कराने के बाद भी अगर कार्यवाही नहीं हुई तो यह कहीं न कहीं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार के दिशा-निर्देशों का खुला उलंघन है ,

रिपोर्टर राममोहन महोबा उत्तर प्रदेश
आम जनता जनार्दन को सहजता सुगमता से स्वास्थ्य सुविधाओं का न मिलना कहीं न कहीं हमारे भोले भाले किसानों तथा गरीबों के साथ अन्याय है , भ्रष्टचार एवं भ्रष्टाचारियों की जड़ें इतनी मजबूत हैं कि सीधा सीधा बीडीओ वायरल होने तथा शिकायत दर्ज कराने के बाद निवर्तमान जिलाधिकारी महोदय महोबा द्वारा 29,8,23 को अधिक्षक के खिलाफ कार्यवाही एवं संविदा कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे सीएमओ महोबा को , लेकिन दुर्भाग्यवश आजतक उनके आदेशों का पालन नहीं हुआ जिसके तहत शनिवार 14,10,23 को सीएमओ महोबा ,अपर जिलाधिकारी महोदय महोबा से सम्पूर्ण चर्चा हुई और कार्यवाही का भरोसा दिया जिम्मेदार अधिकारियों ने फिर भी सात दिवस का समय दिया जाता है जिला प्रशासन एवं जिम्मेदार अधिकारियों को वरना जेतपुर अस्पताल की आव्यवस्थाओं के जितने तह तक जाओगे तो भ्रष्टाचार एवं अनियमितता उतनी ही मिलती जायेगी , अगर धरना हुआ तो सीएमओ ओफिस में ही होगा अब , हर जोर जुलुम की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है , यहां कर्मचारियों का हक लाखों में खा गये श्रम विभाग के गठजोड़ से करोड़ों का खेल कर गये बहुत बड़े बड़े खिलाड़ी हैं इस राज में , भारतीय हलधर किसान यूनियन महोबा ईकाई जिलाध्यक्ष होने के नाते मेरी कुछ जिम्मेदारियां हैं जिन्हें निभाने का प्रयास कर रहा हूं , उसमें भ्रष्टाचार मुक्त जिला महोबा बनाने का एक छोटा सा प्रयास , इस खेल में जो भी दोषी हो उसके खिलाफ तत्काल ठोस से ठोस कार्यवाही अमल में लायें जिम्मेदार वरना लड़ने के लिए रहें तैयार , मुझे पता है कि इस लड़ाई में मेरे खिलाफ फर्जी मुकदमे या जान-माल का नुक्सान तथा हमला किया जा सकता है लेकिन मैं अगर शहीद भी हो जाऊं इस लड़ाई में तो मुझे किसी भी प्रकार का गम न होगा , जिले के कुछ सम्मानित बुद्धजीवी गणमान्य व्यक्ति भी इस अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करें तो आपकी अति कृपा होगी , हमारे सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं किसान बंधू तैयार रहें , किसान हित सर्वोपरि था है और रहेगा !

Subscribe to my channel