उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News असंतुलित होकर पलटी पिकब जिसमें करीब एक दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल

रिपोर्टर आरिफ अली उत्तर प्रदेश

पूंछ थाना क्षेत्र में करीब 50 मजदूरों से भरी एक लोडर असंतुलित होकर पलट गई। जिसमें सवार करीब एक दर्जन से अधिक महिला एवं पुरुष मजदूर घायल हो गए मौके पर पहुंची पूंछ पुलिस राहत कार्य में जुटी है। बताया गया है कि पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम बाबई से एक लोडर क्रमांक यूपी 93 टी 8397 में बैठकर करीब आधा सैकड़ा मजदूर भदरवारा गांव में मूंगफली के खेत में मजदूरी करने जा रहे थे बताया गया कि पूंछ के पास नहर के पुल पर एक लकड़ी से भरा ट्रक फंसा हुआ है। जिसे देखते हुए लोडर चालक रास्ता बदलकर जा रहा था। जैसे ही मजदूरों से भरी लोडर ग्राम ग्यारई माइनर की पुलिया से गुजर रही थी। चालक ने लोडर से अपना संतुलन खो दिया और मजदूरों से भरी लोडर सड़क के बगल में पलट गई। लोडर पलटते ही मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। जिसमें सवार करीब एक दर्जन से अधिक महिला पुरुष घायल हो गए। देखकर आसपास के लोगों ने पूंछ पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने लोडर में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला और घायल एक दर्जन से अधिक मजदूरों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। पुलिस राहत कार्य में जुटी है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button