महाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News मोरवाही में भालू के हमले मे महिला घायल

रिपोर्टर वहाबअली सैय्यद चंद्रपूर महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के चंद्रपूर जिले के मूल तहसील तथा सावली वनपरिक्षेत्र के ग्राम मोरवाही में आज सोमवार को सुबह भालू ने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया।घायल महिला ग्राम मोरवाही रहिवासी देवकाबाई पत्रुजी झरकर उम्र 55 वर्ष है।उक्त महिला को उपचार के लिए मूल उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार कर उसे चंद्रपुर रेफर किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार, देवकाबाई अपने ही खेत में कृषि कार्य के लिए गई थीं।कार्य के दौरान खेत में छिप कर बैठे भालू ने देवकाबाई पर हमला कर दिया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। खेत में मौजूद अन्य महिलाओं के चिल्लाने पर भालू भाग गया।और तत्काल ग्रामवासियों की मदद से घायल महिला को मूल उपजिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। अभी उनकी प्रकृति स्थिर बताई गई है।

सावली वनविभाग के कर्मियोने आकर पंचनामा किया।
ज्ञात रहे, वन विभाग द्वारा जंगल सफारी हेतु कई सारे नए गेट का प्रयोजन किया जा रहा है परन्तु, मनुष्यवध के बचाव हेतु कोई इंतजाम नहीं दिखता जिस कारण ग्रामीणों मे काफी रोष व्याप्त है।

घायल महिला के परिवार को आर्थिक सहायता मिले
अपने कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल में घायल महिला से मिलने पहुंचे बल्लारपूर विधानसभा अध्यक्ष राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के नेता सुमित समर्थ ने वन विभाग की कड़ी निंदा करते हुए कहा, इस तरह जंगली जानवर किसान पर उसके ही खेत में हमला कर रहे हैं जिस कारण किसान खेत में काम नहीं कर पा रहा है।दुख की बात है कि, वन अधिकारी और वन मंत्री हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।अगर ऐसा ही चलता रहा तो हम मूल तहसील में जोरदार आंदोलन करेंगे और उसके नतीजों के लिए खुद सरकार जिम्मेदार होगी।

Indian Crime News

Indian Crime News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button