ब्रेकिंग न्यूज़

गुरु पूर्णिमा पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर हुआ पूजन-अर्चन

गुरु पूर्णिमा पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर हुआ पूजन-अर्चन

मनकापुर/गोण्डा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर  की ग्राम सभा करौंदी में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर गुरु रविदास जी के बताए सत्य, समानता, भाईचारे और मानव सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनकापुर यूपी सिंह, अनिल पाण्डेय, करौंदी के प्रधान प्रतिनिधि जगदम्बा,ग्राम प्रधान किशुदासपुर ओम प्रकाश भारती, भाजपा सेक्टर संयोजक अजय कुमार, मंडल महामंत्री अमित सिंह, बूथ अध्यक्ष अजीत सिंह, समाजसेवी राजेश यादव, पूर्व प्रधान करौंदी रामबचन, रामबसंत, पप्पू, कलीम, राजू पाण्डेय, मनोज मौर्य सहित ग्राम सभा करौंदी के अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने गुरु रविदास जी के जीवन और उनके सामाजिक समरसता, समानता एवं मानव कल्याण के संदेश पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। अंत में सभी ने देश, प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button