उत्तरप्रदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News महिला आरक्षण बिल पर जागरूक करने हेतु भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली पदयात्रा, महिलाएं बोलीं – अब महिलाएं पीछे नहीं रहेंगी

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी:- महिला आरक्षण बिल को लेकर काशी की महिलाओं में काफी हर्ष व उत्साह है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के ओर से इस बिल को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा महानगर इकाई ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के बारे में महिलाओं को जागरूक करने हेतु अस्सी स्थित झांसी की रानी जन्मस्थली से पदयात्रा निकाली। इस दौरान काशी क्षेत्र की अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने कहा कि यह विधेयक महिलाओं को सशक्त करेगा।
पदयात्रा के दौरान आम जनमानस विशेषकर महिलाओं को इस विधेयक की खूबियां बतायी गयी। क्षेत्र अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक महिलाओं के लिए बहुत बड़ा सम्मान है। आज जीवन के हर क्षेत्र में महिलाएं, पुरुषों के साथ न सिर्फ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही है, बल्कि सेना और अंतरिक्ष विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय सफलताएं प्राप्त करते हुए आसमान की बुलंदियों को छू रही हैं। ऐसे में देश के सर्वोच्च सदन द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक पास कर महिलाओं को और सशक्त करने का काम किया गया है। इसका सारा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। महानगर उपाध्यक्ष डॉ० गीता शास्त्री ने कहा कि भाजपा की मोदी-योगी सरकार महिलाओं के शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान, स्वास्थ्य एवं स्वावलंबन के लिए लगातार प्रयासरत है। महानगर अध्यक्ष एवं पार्षद कुसुम पटेल ने कहा कि उज्ज्वला योजना, जन-धन, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास जैसी अनेक योजनाओं का सीधा लाभ महिलाओं को मिल रहा है। पदयात्रा में कार्यक्रम संयोजक आरती पाठक, नेहा कक्कड़, संध्या पांडेय, सुनीता गुप्ता, नीतू सिंह, बबीता चौरसिया, किरन यादव, नगीना यादव, सीमा तिवारी, ज्योत्सना बाजपेई, आशा सिंह आदि शामिल रहीं |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button