ब्रेकिंग न्यूज़

मां शीतला के दरबार में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने टेका माथा, पुष्प गिरा कर माता ने दिया आशीर्वाद

 

 

धमतरी -प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा शुक्रवार सुबह 8 बजे सिहावा स्थित स्वयंभू मां शीतला मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की कामना की। मंदिर के पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा संपन्न कराई। पूजा के दौरान पुजारी ने मां शीतला से आशीर्वाद मांगा माता ने पुष्प गिरकर आशीर्वाद दिया

गौरतलब है कि राजस्व मंत्री गुरुवार रात करीब 9 बजे सिहावा विश्रामगृह पहुंचे थे। रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह सबसे पहले उन्होंने मां शीतला मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, कर्णेश्वर महादेव ट्रस्ट के अध्यक्ष विकल गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, शीतला मंदिर समिति के सदस्य तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मां शीतला के दर्शन के बाद राजस्व मंत्री महानदी उद्गम स्थल गणेश घाट और कर्णेश्वर महादेव मंदिर के लिए रवाना हुए, जहां भगवान शिव का पूजन-अर्चन करेंगे। इसके पश्चात वे नवीन कॉलेज भवन के लोकार्पण, नगर पंचायत में चौपाटी निर्माण के शिलान्यास, पौधरोपण सहित विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

राजस्व मंत्री के दौरे को लेकर सिहावा एवं नगरी क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। प्रशासन ने सभी कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली हैं तथा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button