ब्रेकिंग न्यूज़

सिहावा विश्राम गृह पहुंचे राजस्व मंत्री,कल छिपली कॉलेज भवन और सांस्कृतिक भवन का करेंगे लोकार्पण-उद्घाटन

 

 प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा गुरुवार रात्रि लगभग 9 बजे सिहावा विश्राम गृह पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सर्वा, जनपद सदस्य प्रेमलता नागवंशी, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास बोहरा, पार्षद अश्विनी निषाद सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने विश्राम गृह पहुंचकर मंत्री से सौजन्य भेंट की।

राजस्व मंत्री शुक्रवार सुबह 8 बजे सिहावा स्थित भु माता शीतला मंदिर, कर्णेश्वर महादेव मंदिर तथा महानदी उद्गम स्थल गणेश घाट पहुंचकर पूजा-अर्चना एवं दर्शन करेंगे। इसके बाद वे नगरी में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10 बजे एच.पी. पेट्रोल पंप, नगरी से भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित बाईक रैली में शामिल होने के बाद मंत्री छिपली कॉलेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात वे नगर पंचायत चौपाटी उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम का समापन नगर पंचायत सांस्कृतिक भवन में होगा।

राजस्व मंत्री के दौरे को लेकर नगरी और सिहावा क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। प्रशासन ने सभी कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंत्री के दौरे से क्षेत्र को विकास कार्यों की नई सौगात मिलने की उम्मीद जताई जा रही है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button