महाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News मूल-चामोर्शी मार्गपर हुई दुर्घटना मे दो युवक की मौत

रिपोर्टर वहाबअली सैय्यद चंद्रपूर महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के चंद्रपूर जिले की मूल-चामोर्शी मार्गपर बोरचांदली नदीके पास हुई दुर्घटना मे दो युवाओंकी घटनास्थलपर ही मौत होने की घटना आज सोमवार सुबह करिब 9 बजे बनी है। घटना के बारेमे बताया जाता है की, मूल से चामोर्शी के लिए बस न. एम एच 07 सी 9158 जाते वक्त बस चालक का नियंत्रण खो जानेसे बस नदी में गीर पडी। ईस दुर्घटना मे दुपहिया वाहन चालक फिस्कुटी निवासी 28 वर्षीय संदीप कोंकोडे तथा 24 वर्षीय प्रफुल गुरुनुले की मौत हुई और 15 से 20 यात्री घायल हुए है। मृतकों की लाश को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल मे भेजा गया है। कहॉ गया की, मूल के राईस मील मे काम हेतु मृतक युवक बाईक न. एम एच 34 सिए 3704 से फिस्कुटी से मूल की ओर आ रहे थे। ईस घटनाकी जॉच पुलिस निरीक्षक सुमित परतेकी के मार्गदर्शन मे मुल पुलीस की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button