उत्तरप्रदेशधर्म

Uttar Pradesh News आगरा में आज श्री 1008 चिंतामणि भगवान पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट एम.के.पुरम पश्चिमपुरी में क्षमावाणी

रिपोर्टर वसीउद्दीन आगरा उत्तर प्रदेश

आगरा :- पर्व एवं कलशाभिषेक हुए l जलयात्रा जैन मंदिर से एम.के पुरम से घूमती हुई मन्दिर जी पर समाप्त हुई, ढ़ोलवालो के साथ श्रद्धालुओं ने भक्ति करी l पंडित मोहित शास्त्री जी ने
आए भक्तों को उत्तम क्षमा वाणी का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि दशलक्षण पर्व में हर पर्व का अलग महत्व है, सभी उसका पालन करते हैं। अंत में आता है क्षमावाणी पर्व। उत्तम क्षमा के दिन की जाने वाली क्षमा याचना से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। क्षमावाणी पर्व पर सभी दिल से मांगी गई क्षमा हमें सज्जनता और सौम्यता के रास्ते पर ले जा‍ती है। आइए, इस क्षमा-पर्व पर हम अपने मन में क्षमाभाव का दीपक जलाएं और उसे कभी बुझने न दें ताकि क्षमा का मार्ग अपनाते हुए धर्म के रास्ते पर चल सकें। अत: हम दोनों ही गुण स्वयं में विकसित करें, क्योंकि कहा जाता हैं कि माफी मांगने से बड़ा माफ करने वाला होता है। मन्दिर समिति ने त्यागी व्रतियों का भी सम्मान किया गया l मंच संचालन राहुल जैन ने किया l बच्चों ने सांस्कृतिक प्रोग्राम किये और बच्चों को सम्मानित किया गया l इस मौके पर मन्दिर समिति के निर्मल मोठ्या, राजेश जैन गया, हीरालाल बैनाड़ा, विभु बैनाड़ा,जितेंद्र जैन, केवल चन्द जैन, सुनील जैन ठेकेदार, पंकज जैन अध्यक्ष राजेश जैन, उपाध्यक्ष पंकज जैन, अमित जैन, शैलेन्द्र जैन, अनुराग जैन, महामंत्री राहुल जैन, अर्थमंत्री संजय जैन, सहमंत्री विशाल जैन, सचिन जैन, विपिन जैन, अमर जैन, दीपक जैन, रवि जैन, अमित जैन तहसील, राजीव जैन एडवोकेट, मीडिया प्रभारी चक्रेश जैन एवं राहुल जैन, महिलाओ मे सीमा जैन, अंशिका जैन और जैन समाज मौजूद था l

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button