Haryana News जी-20 के आयोजन से भारत देश की दुनिया में साख बढ़ी: उपदेश अन्दोत्रा
भारतीय जनत पार्टी महिला मोर्चा के दो दिवसीय प्रवास संगठन कार्यक्रम के तहत उपदेश अन्दोत्रा ने जिलेभर का किया दौरा

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के दो दिवसीय प्रवास संगठन कार्यक्रम के तहत भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य एवं पंजाब के महिला मोर्चा की प्रभारी सुश्री उपदेश अन्दोत्रा ने जिला महेंद्रगढ़ के विभिन्न स्थलों का दौरा किया। उनका मकसद देश-प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से मिलकर उनका प्रभाव जानना, स्थानीय समस्याओं का आंकलन करना एवं राज्य के विकास को गति प्रदान करना था। इस उद्देश्य से चलते उन्होंने खालड़ा हनुमान जी मंदिर के दर्शन किए तथा वहां के सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व को जाना। शुरूआती कार्यक्रम नीरपुर एवं पीरआगा की आंगनबाड़ी में आयोजित किए गए, जहां अन्दोत्रा ने महिलाओं एवं लाभार्थी महिलाओं से मुलाकात की तथा उन्हें भाजपा की नीतियों एवं सरकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए उनके लाभ एवं महत्व को जाना। उन्होंने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वह सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर न केवल अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठा सकती हैं, बल्कि आसपास की महिलाओं का प्रेरित कर उन्हें भी लाभ पहुंचाने में मदद कर सकती हैं। उनके साथ महिला मोर्चा की महेंद्रगढ़ जिला प्रभारी सरोज यादव, नारनौल विधानसभा प्रभारी नीतू चौधरी, महामंत्री कविता यादव एवं अरुणा कौशिक उनके साथ थी। तत्पश्चात उन्होंने भाजपा महिला कार्यकर्ता के घर जलपान किया तथा दोपहर के समय सुनीता सिलारपुरिया के घर भोजन किया। रात्रिभोज को जिला प्रधान दयाराम यादव के घर पर पार्टी की गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया।
अगले दिन महिला कार्यकर्ता गीता गोयल के घर पर नाश्ता किया तथा महिलाओं से चर्चा की। वह राजकीय ब्वॉयज कॉलेज एवं महिला कॉलेज भी गई और वहां पर छात्र-छात्रों खासकर नव-मतदाताओं से मुलाकात की और उन्हें भाजपा की नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने जी-20 सम्मेलन का जिक्र करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों का यह कार्यक्रम बेहद सफल रहा है तथा मोदी जी के नेतृत्व में भारत देश की दुनिया के देशों में साख बढ़ी है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने से यह राज्य अब देश की मुख्य धारा से जुड़ गया है और अब कोई भी देशवासी वहां पर अपनी जमीन खरीदकर व्यापार कर सकता है, रह भी सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देश विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हुआ है और प्रधानमंत्री आमलोगों के कल्याण की नीतियां लागू कर उनकी कायाकल्प करने में लगे हुए हैं। दो दिवसीय दौरे में उन्होंने निवाजनगर में माया सरपंच के घर पर महिलाओं से मीटिंग की तथा गांव की खुशहाली एवं महिलाओं की स्थिति के बारे में जाना। शाम के समय उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन भारती सैनी के आवास पर महिला कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा उन्हें सरकार एवं संगठन की नीतियों के प्रचार-प्रसार पर बातचीत की। इस मौके पर भारती सैनी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पंजाब महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी उपदेश अन्दोत्रा का स्वागत एवं सम्मान किया। इस दो दिवसीय दौरे में ब्यॉयज कॉलेज की प्राचार्य डा. पूर्णप्रभा, महिला कॉलेज के प्राचार्य ज्ञानचंद, भाजपा महामंत्री अरुणा कौशिक, महामंत्री कविता यादव, सुमन मंढ़ाणा, शकुंतला, हुकमकौर, शशिबाला, रेखा, सपना, कुसुम निर्मल, सरोज कश्यप, सुमन सैनी, प्रेमलता, डिंपल, कॉलेज लेक्चर डा. ममता शर्मा, डा. चंद्रमोहन, गीता यादव, डा. सतीश सैनी, पलक, सतपाल सुलोदिा आदि ने उनका स्वागत किया।

Subscribe to my channel