Haryana News जेजेपी राजनीति ही नहीं करती, सामाजिक सरोकार निभाने में भी आगे: डा. मनीष शर्मा
जेजेपी जिलाध्यक्ष डा. मनीष शर्मा ने आईटी शिक्षा समिति को डिप्टी सीएम की तरफ से सौंपा पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक, छात्र-छात्राओं को वितरित किए डिप्लोमा

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण
नारनौल गरीब बच्चे, जो पैसे के अभाव में शिक्षा प्राप्त नहीं कर सकते, उनको मुफ्त में शिक्षा देना और समाज की मुख्य धारा में लाना, इससे बड़ा कोई धर्म और समाज सेवा हो नहीं सकती। यह उद्गार जननायक जनता पार्टी के जिला प्रधान डॉ. मनीष शर्मा ने रविवार को पुरानी कचहरी के नजदीक स्थित आईटी शिक्षा समिति को एक साल पूर्ण होने पर आयोजित वार्षिकोत्सव एवं स्थापना समारोह में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इस संस्थान में समाज के वंचित एवं गरीब बच्चे, जो की आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते थे, उनको फ्री शिक्षा देकर इस लायक बनाना कि वह भी अन्य बच्चों की तरह अपने परिवार और अपने देश के लिए कुछ कर सके, बड़ा ही सराहनीय कार्य कर रहे हैं। जेजेपी के जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि इस मौके पर अनेक युवाओं ने जेजेपी में आस्था जताई, जिन्हें जिलाध्यक्ष ने पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया तथा पूरा मान-सम्मान करने का भरोसा दिया। इस मौके पर जेजेपी जिलाध्यक्ष डा. मनीष शर्मा ने बताया कि गत 7 मई को गांव गहली में जनसम्मान रैली हुई थी, उस रैली के पश्चात प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस संस्थान का दौरा भी किया था और आर्थिक सहायता की घोषणा की थी। जिस पर जिलाध्यक्ष ने आईटी शिक्षा समिति को डिप्टी सीएम की तरफ से पांच लाख रुपये का चेक सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने भी निजी कोष से संस्था को 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की इस मौके पर उन्होंने पार्टी में शामिल हुए युवाओं को पटका पहनाकर उनका स्वागत करते हुए कहा कि जेजेपी ही ऐसी पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ताओं को सबसे ज्यादा मान-सम्मान दिया जाता है। यह पार्टी राजनीतिक ही नहीं, सामाजिक सरोकारों को भी निभाने में आगे रहती है। आईटी शिक्षा समिति की ओर से धीरज शर्मा एवं लक्की सरदार ने जेजेपी जिलाध्यक्ष का स्वागत एवं मान-सम्मान किया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता धर्मबीर यादव, बालकृष्ण, राधेश्याम, भारत भूषण, मोहनलाल शर्मा, सुरेंद्र चौधरी, समाजसेवी तुलसीराम एवं डा. योगेश अदलखा आदि मौजूद थे।

Subscribe to my channel