मध्यप्रदेशराजनीति

Madhya Pradesh News पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव और उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्माआज पन्ना जिले के अजयगढ़ तहसील पहुंचे

 रिपोर्टर सत्यव्रत भुर्जी पन्ना मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव और उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्माआज पन्ना जिले के अजयगढ़ तहसील पहुंचे जहां पर हजारों की संख्या में कांग्रेसी यों कार्यकर्ताओ द्वारा जोरदार स्वागत किया गया एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया गया

जहां पर कमलनाथ जी मीडिया से रूबरू हुए भाजपा राज्य में भ्रष्टाचार और गुंडाराज पर जमकर बरसे एवं कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी शिवजीतसिंह भैया राजा एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष भरत मिलन पांडे एवं पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिव्या रानी एवं वर्तमान कांग्रेस जिला अध्यक्ष शारदा पाठक एवं पावई के पूर्व विधायक मुकेश नायक गुनौर विधायक शिवदयाल बागरी सहित हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे एवं कमलनाथ जी ने जनता को संबोधित किया एवं अपने संबोधन में किसान कर्ज माफी जैसी योजनाओं को अवगत कराया एवं गुंडाराज और भ्रष्टाचार जड़ से खत्म करने की बात कि एवं मध्य प्रदेश में बेरोजगारी एक सबसे बड़ा मुद्दा है एवं रोजगार दिए जाने संबंधी बात कही एवं मध्यप्रदेश के अतिथि शिक्षक कर्मचारी संघ भी अपनी तख्तियां लेकर अपनी मांगों को कमलनाथ जी के समक्ष रखा एवं कमलनाथ जी ने कहा पन्ना जिले के अंदर एक हीरा जैसा खनिज भंडार है

जो पूरे विश्व विख्यात है इसके बावजूद भी पन्ना जिले में रोजगार का कोई सर्जन नहीं है एवं पन्ना जिले में डायमंड पार्क होना चाहिए जो आज तक नहीं बना कमलनाथ जी ने कहा यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो पन्ना जिले में डायमंड पार्क बनाया जाएगा एवं किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा जिन किसानों का कर्जा जमा नहीं है उनका भी माफ किया जाएगा एवं जिनका जमा हो चुका है उनका भी वापसी किया जाएगा

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button