उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी टक्कर सीआरपीएफ जवान की मौके पर हुई मौत

रिपोर्टर रवीन्द्र कुमार सहारनपुर उत्तर प्रदेश

स्टेट हाइवे 59 पर बसेड़ा के निकट एक अज्ञात वाहन ने सीआरपीएफ जवान को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ जवान अमित कुमार पुत्र विनोद कुमार 34 वर्ष गांव माहेश्वरी ,चूड़ीयाला मोहनपुर थाना भगवानपुर , जिला हरिद्वार पड़ोसी राज्य हरियाणा के सोनीपत में सीआरपीएफ कार्यरत था कि शनिवार को वह पारिवारिक कार्यक्रम में अपने घर आया हुआ था कि अपनी बाईक बुलेट संख्या UK/07/BJ/1400 पर सवार होकर सोमवार को वह अपने ड्यूटी स्थल पर जा रहा था कि जैसे ही करीब पांच बजे वह स्टेट हाईवे 59 स्थित गांव बसेड़ा से आगे पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक अश्वनी शर्मा ने कानूनी प्रक्रिया करते पंचनामा भरकर शव को जिला अस्पताल भिजवाया। जेब से मिले कागजातो के आधार मृतक की पहचान हुई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया जिससे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button