Uttar Pradesh News आंवला शाहाबाद रोड हरदासपुर के समीप खेत की रखवाली कर रहे दो किसानों को कार ने कुचला ।

रिपोर्टर शहंशाह आबंला बरेली उत्तर प्रदेश
सिरौली थाना क्षेत्र गांव हरदासपुर में पशुओं से फसल की रखवाली कर रहे दो किसानों को एक कार ने रौंद दिया जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर ग्रामीणों ने आंवला शाहबाद रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस समझाने में जुटी है। घायल चालक को अस्पताल भेज दिया है। थाना सिरौली के गांव हरदासपुर के विशाल 18 तथा पुरषोत्तम 38, अपने खेत की पशुओं से फसलों की रखवाली कर रहे थे। रविवार रात दस बजे वह आंवला शाहबाद रोड के किनारे बैठे थे तभी एक सेंट्रो कार ने दोनों को रौंद दिया और करीब दस मीटर दूर तक दोनों को घसीटते हुए ले गया। तुरंत ही कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। दोनों किसानों की मौके पर मौत हो गई जबकि कार चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक गनेश वर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर रात में ही मृतकों के परिजन व गांव की भीड़ रोड पर पहुंच गई और आंवला शाहबाद रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार भीड़ को समझाने में जुटे हुए हैं। सूचना पर सीओ आंवला व एसडीएम आंवला मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने में लगे हैं।




Subscribe to my channel