उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News  वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड चौकी के पास से दिल्ली से आ रही महिला से दिन दहाड़े बाईक सवार बदमाशों ने महिला का बैग छिन कर भाग गए महिला के पर्स में था 1लाख 42हजार रूपए और अन्य कागजात मौके पर पहुंचे कमिश्नर अशोक मुथा जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी में भेलूपुर थाना क्षेत्र की दुर्गाकुंड चौकी से 300 मीटर दूर एक महिला के साथ छिनैती हो गई। ई-रिक्शा से जा रही महिला से बाइक सवार दो युवक बैग छीनकर भाग गए। बदमाशों को पकड़ने के चक्कर में महिला चलती ई-रिक्शा से गिरकर घायल हो गई। वारदात पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। महिला ने तहरीर में बताया कि वह रविवार सुबह नोएडा से वाराणसी पहुंची थी। मालवीय चौराहे से घर जाने के लिए ई-रिक्शा बुक किया। पीड़िता ने बताया कि जब वह ई-रिक्शा से सनबीम हॉस्टल ब्रह्मनंद नगर तक पहुंची थी, तभी दो लड़के मेरे बगल से गुजरे और जबरदस्ती पर्स छीन कर भाग गए। ब्रह्मानंद कॉलानी निवासी प्रीति सिंह ने बताया मेरे बैग में 1 लाख 42 हजार रुपए, एटीएम और अन्य कागजात थे। वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस की टीम मामले की जांच में लग गई है। कॉलोनी में लगे आप-पास के सीसीटीवी को खंगाल रही है। प्रीति सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे का एडमिशन कराने के लिए नोएडा गई हुई थीं। शिवगंगा एक्सप्रेस से वह सुबह वाराणसी के मंडुआडीह स्टेशन पहुंची। वहां से उन्होंने से वह लंका चौराहा पहुंची। यहां से ई-रिक्शा बुक कर वह अपने घर जा रही थीं। उनके साथ उनका पुत्र भी था। वह जैसे ही अपने घर के करीब पहुंची, तभी दो बाइक सवार उनके बगल से गुजरे और उनके पर्स को लेकर भाग निकले। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने पर्स खींचा तो वह गिर भी गईं, उन्हें चोट भी आई। पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन ने बताया महिला सुबह टैक्सी से अपने घर जा रही थी, उनके पास एक पर्स था। कुछ अज्ञात लोगों ने उनके पर्स को छीन लिया। महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में लगी हैं। सीसी टीवी कैमरे खंगाल रही |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button