उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News नगर स्थित रेलवे फाटक के निकट नाले मे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया l

रिपोर्टर नवरोज़ हैदर बिजनौर उत्तर प्रदेश

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 9 बजे रेलवे फाटक के निकट कुछ दुकानदारो ने नाले मे बाइक सहित एक युवक का शव पड़ा देखा इसकी सूचना दुकानदारों ने पुलिस को दी l पुलिस ने मौके पर पहुचकर मृतक युवक के शव व बाइक को नाले से बाहर निकाला मृतक की पहचान थाना हल्दौर शेत्र के गांव लाडनपुर निवासी 20 वर्षीय छोटू पुत्र घसीटा सिंह के रूप में हुई है ग्रामीणों के अनुसार घसीटा सिंह का परिवार उत्तराखंड के देहरादून में रहकर मजदूरी का कार्य करता है मृतक छोटू सोमवार को देहरादून से घर आया था तथा रात को गांव निवासी कुछ दोस्तों के साथ मेला देखने हल्दौर गया था जहाँ से वह वापस गांव नहीं पहुंचा और मंगलवार की सुबह उसकी बाईक व शव रेलवे फाटक के निकट नवीन मंडी के सामने नाले में पड़ा मिला ग्रामीणों का यह भी कहना है कि छोटू अत्यधिक शराब पीने का आदि था । स्थानीय पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया l मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button